फिर कहर ढाने की कोशिश में कोसी, नेपाल में बारिश से बिहार की नदियों में उफान

पढ़ें- बीमारी की चपेट में बिहार
बागमती का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया। गंडक नदी का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। नदियों में पानी बढ़ते देख जल संसाधन विभाग ने सभी इंजीनियरों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है। नेपाल के टापलेजंग व धनकुट्टा में भारी बारिश हो रही है जिसके कारण कोसी का जलस्तर बढ़ गया है। कोसी नदी का पानी बराह में सवा लाख तो वीरपुर बराज के डाउन स्ट्रीम में दो लाख क्यूसेक को पार कर चुका है।
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि कोसी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी दो से नौ जुलाई के बीच हर साल आया करता है। यह पहला मौका है जब जून में ही कोसी का जलस्तर दो लाख क्यूसेक को पार कर गया। ऐसी आशंका है कि कोसी का जलस्तर आज-कल में तीन लाख तक आ पहुंचे। पिछले साल कोसी का अधिकतम जलस्तर दो लाख 83 हजार क्यूसेक तक पहुंच पाया था।












Click it and Unblock the Notifications