सामने आया आदित्य हत्याकांड का चश्मदीद, जानिए क्या कहा उसने?
पटना। बिहार पुलिस ने अभी-अभी बताया है कि आदित्य हत्याकांड का चश्मदीद सामने आया है, और उसने कहा है कि एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने ही आदित्य पर गोली चलायी थी।

यह चश्मदीद आदित्य का दोस्त है, जो 7 मई की रात आदित्य के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वो और आदित्य स्विफ्ट कार से जा रहे थे, तभी पीछे से एक रेंज रोवर गाड़ी से हार्न बजने लगा। बार-बार हॉर्न बजाता रहा। चूंकी हाईवे था, इसलिये आदित्य को पास देने में देरी हुई।
पढ़ें- हत्या के आरोप से टेनी बचायेगा रॉकी को, जानिए कैसे
थोड़ी ही दूर जाकर गाड़ी ने ओवरटेक किया और आगे आकर लगा दी। उसमें से तीन लोग उतरे और झगड़ा करने लगे। उन तीन में रॉकी यादव था, रॉकी का ड्राइवर और रॉकी का बॉडीगार्ड। आदित्य के दोस्त ने बताया कि झगड़े के दौरान ही गोली चली और आदित्य उसी वक्त जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
आदित्य के दोस्त ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देते ही वे तीनों मौके से फरार हो गये।
इस बयान में आदित्य के दोस्त ने कहीं नहीं बताया कि उसने रॉकी को गोली चलाते देखा है। उसने कहा, "गोली किसने चलायी, उसने नहीं देखा।" इससे साफ है कि अब रॉकी को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications