शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मैदान में उतरीं आप की परवीन

आठवीं सूची में पार्टी ने 19 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। हिंदी फिल्मों में बिहारी बाबू के नाम से मशहूर रहे शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा में पटना साहिब का प्रतिनिधित्व करते हैं। 19 प्रत्याशियों में से 7 झारखंड, 5 बिहार से घोषित किए गए हैं। पार्टी ने जम्मू एवं कश्मीर, केरल और महाराष्ट्र में दो-दो प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं जबकि मध्य प्रदेश में एक सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
आम आदमी पार्टी अब तक 287 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पटना साहिब सीट से हाल ही में पार्टी में शामिल हुई परवीन अमानुल्ला को टिकट दी गई है। परवीन नीतीश कुमार सरकार में मंत्री थी जो हाल ही में जेडीयू छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं है। गौरतलब है कि बीजेपी के सांसद शत्रुध्न सिन्हा पटना साहिब सीट से सांसद है।












Click it and Unblock the Notifications