बिहार: पटना के बड़े कारोबारी को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौत
Vaishali News वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में दिन-दहाड़े पटना के बड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। हत्या करने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। इस हमले में व्यवसायी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं ड्राइवर गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गोपाल खेमका पटना के बड़े व्यवसायी और निजी अस्पताल के मालिक थे। गुरुवार की सुबह गोपाल खेमका वैशाली स्थित अपनी एक फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से गोपाल खेमका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोपाल खेमाक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनोज रविदास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
दिन-दहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर आला अधिकारी और फॉरेंसिक विभाग की टीम भारी पुलिस बल साथ पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बता दें कि बाकिपुर क्लब के पूर्व अध्यक्ष और पटना के मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका पर कुछ वर्ष पहले भी पटना एके राजेन्द्र नगर में फायरिंग हुई थी, जिसमें वह बच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications