सनकी 'आशिक' या शातिर 'किलर': 9 साल के मासूम की हत्या
पटना। अब इसे इश्क का जूनून कहें या अपराध छिपाने के लिए झूठी कहानी के लिए तैयार किया गया स्क्रिप्ट, दोनों ही सूरत में गिरफ्तार चन्दन कुमार व सीपु कुमार के चेहरे पर न कोई शिकन था और न ही पछतावा। गिरियक थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी लखन ठाकुर के 9 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार की इस दोनों किलर ने बड़ी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए पंचाने नदी से आगे बालू घाट के समीप जमीन में दफना दिया।

बाद में चन्दन के बयान के आधार पर इस हत्या में शामिल उसके मित्र सीपु कुमार भी पकड़ा गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार चन्दन ने बताया कि वह मृतक की बहन से प्यार करता था जिसकी शादी इसी महीने होने वाली थी। लड़की के कहने पर ही हमने उसके भाई की हत्या कर दी ताकि शादी रुक जाये और बाद में हम शादी कर लें। यही सोचकर मैंने और सीपु ने कल गणेश की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए जमीन में दफना दिया।
अब इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही है। मामला प्रेम प्रसंग के कारण हुई हत्या का है या कुछ और, पुलिस हर बिंदु पर जाँच करेगी। ऐसा भी हो सकता है कि वो अपने बचाव के लिए एक कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहा हो। डीएसपी ने कहा कि सच जल्द ही सामने आ जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications