बिहार: तिलक समारोह से लौट रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 10 घायल

Siwan News, सीवान। बिहार के सीवान जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी दी। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

7 people dead and 8 injured in a collision between a truck and a pick-up van in Siwan

जानकारी के अनुसार, हादसा सीवान जिले के ओपी थाने के निजामपुर गांव के पास शनिवार की देर रात हुआ है। पिकअप में सवार सभी लोग जिले के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव से तिलक समारोह में हिस्सा लेकर वापस अपने गांव रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बाबा के पतेजी जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनके पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

वहीं, इस हादसे में घायल लोगों को तत्काल सिवान सदर अस्पताल लाया गया। जहां 3 लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर पटना रेफर कर दिया। जबकि बाकी लोगों का सिवान सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिवान एएसपी कांटेश कुमार मिश्र सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। हादसे में मरने वाले लोगों के नाम लालबाबू राम, विकास कुमार, हुसैन साहब, मनु कुमार, अजीत कुमार, शिबू राम और ब्रजेश कुमार बताये जा रहे हैं जो एक ही गांव के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+