बिहार: ट्रेन की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
पटना। बिहार के नालंदा में भयानक ट्रेन हादसा हो गया है। इस ट्रेन हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधे 15 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा शनिवार की शाम को दानापुर राजगीर डीएमयू पसेंजर ट्रेन के साथ हुआ। ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही थी, कभी मानवरहित रेलवे कॉर्सिंग पर एक टाटा मैजिक से टकरा गई।

सवारियों से भरी एक टाटा मैजिक दीपानगर के तुंगी हाल्ट इलाके में एक मानव रहित क्रॉसिंग को पार कर रही थी तभी लोकल ट्रेन डीएमयू पसेंजर से टकरा गई। हादसा इसता भयानत था कि टाटा मैजिक के दो टुकड़े हो गए। हादसे में करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। जबकि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मैजिक में 20 से 25 लोग तक सवार थे।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा ट्रेन पर पथराव भी किया गया। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि मानव रहित फाटक नहीं होने से इस तरह की हादसा बराबर होते रहती है।












Click it and Unblock the Notifications