40 प्रतिशत से अधिक बिहारी लड़किया बन रही है 'बालिका वधू'

पटना( मुकुंद सिंह) बाल विवाह करने के मामले तो पूरे देश भर से आते रहे है, लेकिन पिछले कई वर्षों से जागरूकता अभियान के जरिए बाल विवाह के मामले में कुछ कमी आई है। लेकिन अगर बिहार की बात करें तो वह एक ऐसा राज्य है जहां अधिकतर लड़कियों को कम उम्र में ही शादी कर जिम्मेदारी सौंपी जाती है। बिहार में बढ़ रहे बाल विवाह की वजह से दूसरे राज्य के लोग बिहार को बाल विवाह के नाम से भी जानते है। भारत में बाल विवाह से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य

 child marriage

क्यों होते हैं बाल विवाह

बच्ची के माता पिता खुद पर बेटी को बोझ समझते हुए जल्द ही उसकी शादी करवा देते हैं। बिहार में शिक्षा की कमी की वजह से भी नाबालिग लड़कियों की शादी के मामले सामने आए हैं। गरीबी भी बाल विवाह के लिए महत्वपूर्ण कारकों के तौर पर सामने आया है।

आई है कमी

नाबालिक बच्ची की शादी करते हुए उनके परिजन के खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कारवाई बढ़ने लगी है। इन बातों को देखते हुए अब बिहार में नाबालिक बच्ची की शादी करने के आंकड़े कुछ कमी आई हैं। उल्लेखनीय है कि जहां पहले करीब 60% बच्ची को नाबालिग अवस्था में ही शादी कर दिया जाता था ।वही आज इस में कुछ कमी आई है। लेकिन यह कमी इतना काफी नहीं है। आज की अगर बात करे तो बिहार में लगभग 40% नाबालिग बच्चियों की शादी कर दी जाती है।

आपको बताते चलें कि उक्त बातें यूएनएफपीए के डायरेक्टर नदीम नूर ने एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नेशनल हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर के आंकड़े पर गौर किया जाए तो सभी को यह जानकारी मिल जाएगी कि पिछले कुछ वर्षों में साक्षरता एवं जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है लेकिन आज भी इसकी स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। बिहार के 38 जिलों में से 29 जिले ऐसे हैं जिनकी स्थिति काफी सुधरी हुई नजर आती है। तो बाकी के जिलों में बाल विवाह के मामले मे काफी बढ़ोतरी हुई है।

आपको बता दें कि जिन जिलों में बाल विवाह के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है। यह सभी जिले किसी ना किसी कारण सूखा, बाढ़ ओलावृष्टि , आदि से ग्रसित इलाके माने जाते हैं । वहीं जिन लोगों के द्वारा अपनी बच्ची को नाबालिग अवस्था में ही शादी कर घर की जिम्मेवारी सौंप दी जाती है वह अधिकांश तक मजदूर किस्म के लोग होते हैं। जो बेटे और बेटी में अंतर समझते हुए बच्चियों को पढ़ने लिखने से दूर रखते हैं। तथा किशोरावस्था में ही उसकी शादी कर मोकरा हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+