यूपी से पकड़े गए पटना सीरियल ब्लास्ट के आतंकी

patna blast
पटना। 27 अक्टूबर को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पटना में हुई हुंकार रैली में हुए सिलसिलेवार ब्लास्ट मामले में एनआईए की टीम ने इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एनआईए के गिरफ्त में आए दोनों आंतकवादी को टीम दिल्ली लेकर रवाना हो गई है। दरअसल एनआईए को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर के रहने वाले फखरुद्दीन अली और मोहम्मद अहमद ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पटना रैली में विस्फट करने में मदद की थी।

गुप्त सूचना के आधार पर एनआईए ने दोनों को मिर्जापुर में इमामबाड़ा इलाके से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में आई दोनों संदिग्ध आतंकियों से घंटों पूछताछ की।
गौरतलब है कि पिछले साल 27 अक्टूबर को मोदी की हुंकार रैली में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस रैली में हुए विस्फोटक मिर्जापुर से सप्लाई किए गए थे। जाच एजेंसी ने वांटेड आतंकियों पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+