बम के धमाके से थर्राया रोहतास कोर्ट परिसर, 1 की मौत

रोहतास (मुकुंद सिंह)। बिहार में बदमाशों का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस कि चाक चौबंध सुरक्षा के बावजूद बुधवार को रोहतास के कोर्ट परिसर में बम विस्फोट होने से अफरा तफरी मच गई। अचानक हुए इस बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

Rohtas Blast

आपको बताते चलें की बुधवार की दोपहर रोहतास कचहरी परिसर के बाहर पार्किंग में लगी एक सुजुकी मोटरसाइकिल की डिक्की से बम विस्फोट हुआ। बम विस्फोट होने के बाद पूरे को परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।

पढ़ें- मंडप के नीचे बैठी रही दुल्हन पर नहीं आया दूल्हा

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोट में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जिस जगह पर बम विस्फोट हुआ था वह पूरा जगह खून से सनी एक लाश मिली। वो लाश उस व्‍यक्ति की थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बम निरोधी दस्ता और फॉरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और मोर्चा संभाल लिया।

यह घटना करीब 2 बजे हुई जिसमें धमाके के लिये एक काले रंग की सुजुकी मोटरसाइकिल का इस्‍तेमाल किया गया था। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जप्त कर उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जिस गाड़ी की डिक्की से बम विस्फोट हुआ उसका नंबर BR 24M 7172 बताया जा रहा है। वही इस घटना के बाद कोर्ट मे काम करने वाले कर्मी काफी दहशत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+