नितीश के 'सुशासन' में 1 करोड़ की लूट

patna
पटना। गरीब बिहार में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है। गार्डों की सुरक्षा में मछुआ टोली शाखा से जमुई ले जाया जा रहा यूनियन बैंक का पैसा बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। कैश वैन में रखे बक्से में एक करोड़ की नकदी थी, जिसकी सुरक्षा में चार गार्ड तैनात थे।

बोलेरो में सवार अपराधी असलहे के बल पर न्यू फोरलेन बाईपास के पास फायरिंग व मारपीट कर नकदी व एक गार्ड की रायफल ले उड़े। पुलिस ने शक के आधार पर कैश वैन के चालक को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें- गडकरी का गुरूर

घटना की सूचना पर पहुंचे फतुहा डीएसपी आमोद कुमार ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गौरीचक-संपतचक रोड के तबरा गांव के पास खाली बक्सा बरामद किया है।

संदेह के आधार पर वैन चालक फतुहा सबलपुर निवासी मुन्ना चौधरी को हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि घटना में वैन में सवार लोगों में से किसी की मिलीभगत जरूर है। अपराधी राघोपुर दियारा क्षेत्र के हो सकते हैं। जिले की सीमाएं सील कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। हालांकि अब तक कोई भी मजबूत सुराग हाथ नहीं लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+