पटियाला मेडिकल कॉलेज में 100 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव, आदेश- सभी तुरंत हॉस्टल खाली करें
पटियाला। कोरोनावायरस की तीसरी लहर चलने की खबरों के बीच पंजाब के पटियाला मेडिकल कॉलेज में कोहराम मच गया है। पटियाला मेडिकल कॉलेज के 100 छात्र कोरोनवायरस से संक्रमित मिले हैं। यहां छात्रों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उक्त छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। पंजाब के कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, वायरस से संक्रमित छात्रों का उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं, अधिकारियों ने छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों को अपने कमरे तुरंत छोड़ने के लिए कहा है।
Recommended Video

पटियाला जिले में कोरोना ने फिर शतक लगाया
पटियाला जिले की बात करें तो यहां कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी मंडरा रहा है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ''जैसा कि देश कोविड के पुराने वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी से जूझ रहा है, उसी तरह यहां कोविड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी खौफनाक है। कल जिलेभर में लोगों को 1121 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 143 पॉजिटिव केस मिले। यहां बीते 7 दिन का आंकड़ा देखें तो जिले में 511 पॉजिटिव और 446 एक्टिव केस मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, थापर यूनिवर्सिटी के बाद राजिंदरा अस्पताल भी हॉट-स्पॉट बन गया है।

सक्रिय मरीजों की संख्या 491 हो गई
पटियाला के राजिंदरा में दूसरे दिन 22 डाॅक्टर कोरोना से संक्रमित मिले। यहां दो दिन में 35 डाॅक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित नर्सां के पाॅजिटिव पाए जाने की खबर भी आई है। नए केस मिलने के बाद जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 491 हो गई है। एक डॉक्टर ने बताया कि, शहर में ज्यादातर पाॅजिटिव केस चरण बाग, न्यू लाल बाग, मजीठिया एन्क्लेव, डीएमडब्ल्यू, एसएसटी नगर, राजिंदरा अस्पताल के हाॅस्टल, माडल टाउन, फ्रेंड्स काॅलोनी, पंजाबी बाग आदि इलाकों से दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, कल तक 17 मरीज अस्पतालों में थे।

इन 8 ब्लॉक में मिले कोरोना संक्रमित
पटियाला के सिविल सर्जन डाॅ. प्रिंस सोढी के मुताबिक, बीते रोज जिले के 1121 सैंपल में से 143 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिनमें से शहर के 131, राजपुरा 03, दूधनसाधां से 04 और नाभा, भादसों, काैली, कालोमाजरा और हरपालपुर से 1-1 कोरोना मरीज मिला। वहीं, 3 मामले अन्य हिस्सों से सामने आए।












Click it and Unblock the Notifications