चाची-भतीजे की लव स्टोरी: एक रात दोनों ने पार की हैवानियत की सारी हदें, सुबह बिस्तर पर मिली चाचा की लाश

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक महिला ने अपने भतीजे से अवैध संबंधों चक्कर में अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रात भर अपने पति की लाश के साथ सोती रही। सुबह होते ही घरवालों को बताया कि उसके पति की मौत हो गई। जांच में जुटी पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने ही अवैध संबंधों में रोड़ा बने शख्स को मिलकर मौत के घाट उतार दिया था।

घर के अंदर मिली थी लाश

घर के अंदर मिली थी लाश

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र में एक सूचना प्राप्त हुई थी कि धूप सिंह नगर के एक मकान में एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पत्नी के किसी पर शक ना करने की वजह से उसके घरवालों से बातचीत की गई। घरवालों ने कहा कि वह पोस्टमार्टम करवा लेंगे जो भी सामने आएगा उसी आधार पर कार्रवाई करवा लेंगे। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया तो पता चला कि गला दबाकर हत्या की गई है और घरवालों का कहना था कि घर में बाहर से कोई भी नहीं आया था। इसी आधार पर पुलिस को शक हुआ कि हत्या करने वाला कोई घर में ही है और इस बारे में परिवार वालों से पूछताछ की गई।

भतीजे से अवैध संबंधों के लिए पति की हत्या

भतीजे से अवैध संबंधों के लिए पति की हत्या

जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने जेठ के लड़के के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। डीएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के उसके जेठ के लड़के के साथ अवैध संबंध थे और उसके पति को इन संबंधों के बारे में पता ना चल जाए, इसलिए उन दोनों ने मिलकर उसको रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। भतीजे ने अपनी चाची को नशे की गोलियां लाकर दीं, चाची ने वह नशे की गोलियां बीयर में मिलाकर अपने पति को दे दी और बाकी परिवारवालों को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दी।

भतीजे ने दबाया गला, पत्नी पकड़े रही हाथ-पैर

भतीजे ने दबाया गला, पत्नी पकड़े रही हाथ-पैर

रात को जब पूरा परिवार गहरी नींद सो रहा था तो चाची ने अपने भतीजे को फोन कर अपने घर बुलाया और भतीजे ने अपने चाचा का चुन्नी से गला दबाया व उसकी पत्नी ने उसके हाथ पैर पकड़कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह सभी सो गए और सुबह उठकर बताया कि उसके पति की मौत हो गई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी भतीजा सुबह के वक्त अपने चाचा के घर पर मौजूद था और वह खुद भी कह रहा था कि किसी ने मेरे चाचा की हत्या कर दी है, ताकि उस पर किसी को शक ना हो। इसी आधार पर आज चांदनी बाग थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके भतीजे सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का मोबाइल बरामद किया गया है, जिस मोबाइल से उसने मैसेज करके रात को सचिन को अपने घर बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+