VIDEO: सोनीपत में युवक को मारकर पराली में जलने के लिए फेंका, प्रेमिका के खुलासे के बाद 2 अरेस्ट

सोनीपत/पानीपत। हरियाणा में सोनीपत के गोहाना स्थित बुसाना गांव में एक युवक का शव पराली के जलते हुए ढेर से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए इस मामले में 2 लोगों को पकड़ा है। गिरफ्त में आए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पहले युवक की हत्या की उसके बाद उसे जलाने के लिए पराली में फेंका। केस की कलई तब खुली जब एक महिला से पूछताछ हुई। वह महिला मारे गए युवक के साथ अवैध संबंधों में थी। मृतक की पहचान गांव के ही बिजेंद्र के रूप में हुई। बिजेंद्र के गांव की एक महिला के साथ अवैध थे। जिसके चलके महिला के देवर प्रताप व पति खुशी राम ने बिजेंद्र की हत्या कर दी।

sonipat: man body burnt in parali, police arrested two killers

पुलिस ने रविवार की शाम पराली के जलते हुए ढेर से बिजेन्द्र की लाश के अवशेष बरामद किए। जिसके बाद गांवभर में कोहराम मच गया। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को उन्हें सूचना मिली थी। एक शख्स ने फोन कर बताया था कि गांव के निकट एक प्लाट में पराली के ढेर में कोई जलता देखा गया है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में 2 हत्यारोपियों खुशी राम व प्रताप को सैनीपुरा गांव के बस अड्डे से गिरफ्तार किया है।

sonipat-man-body-burnt-in-parali-police-arrested-two-killers

हत्या को लेकर खुलासा उसी महिला से पूछताछ के बाद हुआ, जिसके साथ बिजेंद्र के संबंध बताए गए थे। पुलिस का कहना है कि महिला ने पूछताछ में कुबूला है कि बिजेंद्र की हत्या खुशी राम के परिवार ने की है। जब बिजेंद्र की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पुलिस का शक सही निकला। क्योंकि महिला से पिछले कई दिनों से बातचीत हो रही थी और शनिवार को भी बात हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+