11वीं के स्टूडेंट को घर में चार-चार घंटे तक ट्यूशन देती थी टीचर, अंजाम से चला हकीकत का पता

11वीं के स्टूडेंट को घर में चार-चार घंटे तक ट्यूशन देती थी टीचर, अंजाम से चला हकीकत का पता

पानीपत, जून 02: गुरु-शिष्य के रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है, लेकिन हरियाणा के पानीपत जिले में इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला टीचर अपने घर ट्यूशन पढ़ने आने वाले 11वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ फरार हो गई। बता दें कि महिला छात्र की क्लास टीचर भी है और एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। वहीं, छात्र के लापता होने पर उसके माता-पिता ने महिला टीचर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

panipat update news: lady tuition teacher booked for eloping with her class XI student

यह मामला पानीपत जिले के देशराज कॉलोनी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र को लेकर फरार हुई ये महिला टीचर एक निजी स्‍कूल में पढ़ाती है और तलाकशुदा है। फिलहाल वो अपने मायके में रह रही थी। छात्र के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हमेशा की तरह 29 मई की दोपहर करीब 2 बजे देशराज कॉलोनी स्थित टीचर के घर गया था। लेकिन वो वापस घर नहीं लौटकर आया।

बताया कि लॉकडाउन में स्‍कूल बंद होने पर छात्र हर रोज चार-चार घंटे ट्यूशन पढ़ाती थी। इस वजह से पहले तो उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन समय बीतने पर जब उन्हें बेटे की चिंता हुई तो उन्होंने महिला टीचर के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया। पहले तो कई घंटे तक टीचर के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी, पर बाद में महिला टीचर के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गायब हो गई है।

इसके बाद छात्र के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। संबंधित थाना पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद महिला टीचर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लेडी टीचर और छात्र दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों अपने घर से किसी तरह का कीमती सामान नहीं ले गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+