Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंखे से करंट की चपेट में आई पत्नी, उसे बचाते हुए पति की जान चली गई, 4 माह पहले ही हुआ था ब्याह

पानीपत। हरियाणा में एक युवक की पत्नी को मायके में पंखे से बिजली का करंट लगा, जिसे बचाते वक्त युवक खुद चपेट में आ गया। पत्नी की जान तो बच गई, लेकिन युवक की मौत हो गई। दोनों की शादी करीब 4 महीने पहले ही हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान करनाल के कुडलन गांव के 25 वर्षीय गोल्डी के तौर पर हुई। वह अपनी पत्नी संगीता के साथ उसके मायके मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आया था। ऊझा रोड पर नलवा कॉलोनी में शनिवार रात को फर्राटा पंखे में आ रहे करंट में उसकी पत्नी चिपक गई, जिसे गोल्डी ने छुडाने की कोशिश की। पंखा गिर पड़ा था और गोल्डी ने जैसे ही उसे हाथ लगाया, बिजली ने उसे बहुत तेज शॉट मारा। इससे गोल्डी बेसुध हो गया। निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल में ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

husband Saved His Wife from A electric Fan, but Lost His Life

गोल्डी की पत्नी संगीता ने बताया कि, मैं पानीपत के नलवा कॉलोनी की रहने वाली हूं। हमारी शादी 12 मार्च को हुई थी। मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मैं पति के साथ 16 जुलाई को मायके आई। वहीं, बीते शनिवार को हादसा हो गया। पति की जान चली गई, वो मुझे बचाते-बचाते जान गंवा गए। वहीं, पिता रामनिवास ने बताया कि शनिवार को गोल्डी को वापस घर लौटना था, लेकिन जब हमने बेटे से बात की तो उसने बताया कि बाजार में वह शॉपिंग करने चला गया। रविवार को घर लौटेगा। उससे पहले ही वहां हादसा हो गया। गोल्डी अपने 3 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मेहनत मजदूरी करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+