पानीपतः दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर टोल प्लाजा के पास खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

पानीपत। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रक चालक की लापरावही के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घरौंडा के बसताड़ा टोल प्लाजा में अर्टिगा कार के पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे खड़े टैंकर और ट्रक के बीच में फंस गई। इस दौरान मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

haryana panipat road accident many people died

मृतकों में दो बच्चे और महिलाएं बताए जा रहे हैं और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा परिवार शिमला का बताया जा रहा है। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के आसपास हुआ। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही लगी हुई थी। इसी में दिल्ली की तरफ से आ रही अर्टिगा कार भी वाहनों की कतार में लगी हुई थी।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार आगे खड़े टैंकर और ट्रक के बीच में फंस गई। दोनों गाड़ियों के बीच में आने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल था। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग कार में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। इसी दौरान एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया।

घायलों को करनाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोनों की भी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में शिमला के एक जाने-माने अधिवक्ता के पांच पारिवारिक सदस्य चालक सहित सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+