लॉकडाउन के बीच पानीपत में लगा भंडारा, लोगों ने ऐसे लाइन लगाईं कि सोशल डिस्टेंसिंग धरी रह गई

पानीपत। हरियाणा में लॉकडाउन के 17वें दिन तक कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 160 के पार पहुंच गया। जिनमें से 109 संक्रमितों का कनेक्शन तबीलीगी जमात से है। सर्वाधिक 38 मरीजों के साथ नूंह जिला राज्य में पहले नंबर पर, 32 मरीजों के साथ गुरुग्राम दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं, पानीपत में मरीजों की संख्या 4 पाई गई। पानीपत में कोरोना से संक्रमित एक मरीज ठीक हो गई थी, उसके बाद उसकी दोबारा तबीयत बिगड़ी। अब उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज ही लॉकडाउन के बीच पानीपत में भंडारा लगा जो कि, चर्चा का विषय बना हुआ है।

haryana corona Lockdown: social distancing violation by people in panipat

दरअसल, इस भंडारे में भोजन लेने के लिए लोगों ने लंबी-लंबी कतार लगाईं, लेकिन वे एक-दूजे के इतने करीब थे कि सोशल डिस्टेंसिंग के मायने ही खत्म कर दिए। लॉकडाउन के बीच हुए इस भंडारे के तस्वीरें वॉट्सएप, फेसबुक पर शेयर की जा रही हैं। वहीं, शहर में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. संतलाल की एक गलत सूचना से हड़कंप मच गया।

haryana corona Lockdown: social distancing violation by people in panipat

बताया जा रहा है कि, सीएमओ ने शहर के अधिकारियों को लेटर जारी कर दिया कि 1 अप्रैल को निजामुद्दीन के मरकज से लौटे एक 45 साल के जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि, उस जमाती का सैंपल जांच के लिए गुरुग्राम भेजा गया था, वो कोरोना से संक्रमित निकला है। हालांकि, बाद में पता चला कि रिपोर्ट बनाने में कुछ गड़बड़ी हो गई थी। जिसके बाद उसके सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+