सगाई के बाद लड़की ने चेक किया मंगेतर का इंस्टाग्राम, सामने आई होश उड़ाने वाली हकीकत

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में सोशल मीडिया ने एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। दरअसल, सगाई के बाद भी मंगेतर उससे बात नहीं करता था। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर फोन काट देता था। लड़की को जब उसपर शक हुआ तो उसने इंस्टाग्राम के जरिए उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। हकीकत सामने आते ही लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की से भी फोन पर बात करने से कतराता था लड़का

लड़की से भी फोन पर बात करने से कतराता था लड़का

पानीपत के युवक का रिश्ता करनाल की रहने वाली युवती से हुआ था। परिजनों ने बताया कि सगाई के बाद भी युवक उनसे बात नहीं करता था। युवती से भी फोन पर बात करने से कतराता था और जब भी उसे फोन करते तो कोई न कोई बहाना बनाकर फोन काट देता था।

इंस्टाग्राम से पता चली हकीकत

इंस्टाग्राम से पता चली हकीकत

लड़के की हरकतें देख शक हुआ तो लड़की ने उसके सोशल मीडिया को चेक किया। इसी बीच इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि युवक समलैंगिक (गे) है। इसके बाद लड़की के परिजन पानीपत पहुंचे और सच्चाई जाननी चाही तो उसने खुद ही सच स्वीकार कर लिया। शादी के फैसले को लेकर इब्राहिम लोधी पार्क में पंचायत बुलाई गई। यहीं पर युवक की धुनाई भी कर दी। युवक के पूरे शरीर पर टैटू थे।

लड़की बोली- जिंदगी बर्बाद होने से बच गई

लड़की बोली- जिंदगी बर्बाद होने से बच गई

लड़के से कहा गया कि उसने सच्चाई पहले क्यों नहीं बताई। जब कार्ड छप गए, सारी तैयारी हो गई, तब ये राज खुला। लड़की वाले जागरूक नहीं होते तो उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाती। उससे माफी मंगवाई गई। इसके बाद लड़की और उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया और भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उनकी लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+