tik tok वीडियो बनाने के लिए शराब की बोतल लेकर खम्भे पर चढ़ा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा भाग खड़े हुए दोस्त

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में 22 वर्षीय एक युवक को टिक टॉक पर वीडियो बनाना भारी पड़ गया। वीडियो बनाने के लिए शराब की बोतल हाथ में लेकर रेलवे लाइन के बिजली के पोल पर चढ़ गया। इस दौरान करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद युवक के दोस्त फरार हो गए। युवक का शव करीब दो घंटे तक पोल पर ही लटका रहा। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेजा।

दोस्तों के साथ वीडियो बनाने गया था विकास

दोस्तों के साथ वीडियो बनाने गया था विकास

पानीपत के धर्मगढ़ गांव में रहने वाला 25 वर्षीय विकास उर्फ विक्की अपने दोस्तों के साथ मतलौडा में आईटीआई के पीछे अपने तीन दोस्तों के साथ गया था। इस दौरान वह टिक टॉक पर वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने के लिए विक्की रेलवे लाइन के पास रेलवे की बिजली के पोल पर चढ़ गया। हाई वोल्टेज की लाइन ने उसे करीब पांच फीट की दूरी से अपनी ओर खींच लिया, जिसके कारण वह झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोस्त वहां से फरार हो गए।

खम्भे से लटका रहा शव

खम्भे से लटका रहा शव

विक्की के शव को खम्भे से ही लटका देख वहां से गुजर रहे एक शख्स ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी के एसआई हवा सिंह ने रेलवे के उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर बिजली की सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद शव को खम्भे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सेना में जाने की तैयारी कर रहा था विकास

सेना में जाने की तैयारी कर रहा था विकास

जानकारी के मुताबिक, मृतक विकास के पिता और चाचा का पहले ही देहांत हो चुका है। एक बड़ा भाई ट्रक ड्राइवर था जो जेल में है। विकास अपनी मां के साथ गांव में रहता था। उसके चचेरे भाई भूपेंद्र ने बताया कि विकास 12वीं के बाद सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+