पंचकूला हिंसा मामले में राम रहीम का हाथ बता उसी के पूर्व ड्राइवर ने कोर्ट में लगाई याचिका
पंचकूला. हरियाणा की जेल में बंद राम रहीम के खिलाफ उसी के पूर्व ड्राइवर ने कोर्ट में याचिका दायर कर उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूर्व ड्राइवर ने कहा है कि साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में भड़के दंगों में राम रहीम का भी हाथ था। ऐसे में राम रहीम को भी आरोपी बनाया जाए।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में गवाह और राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने अपने वकील के माध्यम से पंचकूला सीजेएम कोर्ट में एक याचिका लगाई है। याचिका लगा कर एफआईआर नम्बर-345 में राम रहीम को भी आरोपी बनाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि राम रहीम के इशारों पर ही पंचकूला में दंगे हुए थे, इसलिए राम रहीम को भी इस मामले में आरोपी बनाया जाना चाहिए। खट्टा सिंह के वकील ने बताया कि 25 अगस्त 2017 में पंचकूला में हुए दंगों को लेकर कुल 240 एफआईए दर्ज हुई थी, जिसमें से एक भी एफआईआर में गुरमीत राम रहीम को आरोपी नहीं बनाया गया था।

वकील ने बताया कि गुरमीत राम रहीम को एफआईआर 345 में आरोपी बनाए जाने को लेकर एक याचिका सीजेएम कोर्ट में लगाई गई है और याचिका पर कॉनसीडरेशन सुनवाई के किये कोर्ट ने अगली तारीख 18 जनवरी तय की है।












Click it and Unblock the Notifications