Video: पाकिस्तान में बीच सड़क पर कर्नल की पत्नी का हंगामा, बाजवा ने दिए कार्रवाई के आदेश
लाहौर। पाकिस्तान में एक कर्नल की पत्नी ने सड़क पर जमकर हंगामा काटा और इस समय वह ट्विटर पर जमकर ट्रेंड हो रही हैं। कर्नल की पत्नी ने पुलिसवालों से बदतमीजी की और उन्हें काफी गालियां भी बकी। जो वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है खुद को कर्नल की पत्नी बताने वाली महिला उस समय काफी भड़क गई जब उनकी गाड़ी को रोका गया।
Recommended Video

पुलिस के रोकने पर भड़की महिला
इस महिला को जब लाहौर के हजारा मोटरवे पर पुलिस ने जांच के लिए रोका तो वह बुरी तरह भड़क गई और उसने पुलिस चेक पोस्ट के बैरियर को ही उखाड़ कर फेंक दिया। इसके बाद वह अपनी कार को आगे बढ़ाकर चली गईं। कर्नल की पत्नी के इस हंगामे पर पाकिस्तानी सेना की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने कर्नल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार की शाम कर्नल की बीवी और एक युवक कार पर सवार होकर मेहसेहरा से शरकारी जा रहे थे। रास्ते में पुलिसवालों ने वाहनों की चेकिंग के लिए बैरियर लगाया था। अपनी कार को रोके जाने पर कर्नल की बीवी बुरी तरह भड़क गई। उसने पुलिसवालों को जमकर अपशब्द कहे।
कर्नल की पत्नी को कहते हुए सुना जा सकता है कि एक सूबेदार की इतनी औकात हो गई कि वह एक कर्नल की बीवी को हाथ लगाए। महिला के उपद्रव का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और पूरी दुनिया में टॉप ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने कर्नल की बीवी को पुलिस के साथ उसके व्यवहार के लिए आड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आर्मी की इमेज बिगड़ते देख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कर्नल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications