पीएम नवाज शरीफ की राजनीति खत्‍म करने की ताकत रखते हैं इमरान खान!

लाहौर। पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ इस समय काफी मुश्किल हालातों से गुजर रहे हैं। अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर जहां उन पर आतंकवाद के खिलाफ असफल होने के आरोप लग रहे हैं तो वहीं घर यानी पाकिस्‍तान में भी उन पर आरोपों का सिलसिला जारी है।

पीएम शरीफ के दुश्‍मन और विपक्षी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान ने पीएम नवाज शरीफ को देश का सबसे भ्रष्‍ट पीएम बताकर उनके लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं।

पाकिस्‍तान में इस समय उपचुनाव चल रहे हैं और ऐसे में भारत की ही तरह वहां पर राजनीति और बयानबाजी का दौर जारी है।

इमरान ने शुक्रवार को एक रैली में कहा था कि नवाज पाक के तीसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं। लेकिन इसके बाद भी टॉप 10,000 टैक्‍सपेयर्स में उनका नाम नहीं है।

इमरान ने नवाज पर यह भी आरोप लगाया कि पीएम नवाज ने भारत के साथ चीनी बेचकर करोड़ों डॉलर कमाएं हैं फिर भी उनका देश बिजली की समस्‍या से गुजर रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब इमरान खान ने नवाज शरीफ पर ऐसे आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी वह कई बार पीएम नवाज शरीफ पर आरोप लगाते रहें हैं। इतना जरूर है कि पाकिस्‍तान की सत्‍ता संभालने के ढाई वर्षों बाद पीएम नवाज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उनके खिलाफ वर्ष 2014 से पहले ही विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसके अलावा पाक सेना के साथ भी उनके संबंध ठीक न होने की खबरें आती रहती हैं।

इमरान खान ने करीब तीन दिन पहले एक बयान दिया था जिसमें उन्‍होंने पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पीएम नवाज से बेहतर पीएम बताया था।

11 अक्‍टूबर को लाहौर में जो उपचुनाव होने वाले हैं वे काफी हद तक पीएम नवाज शरीफ का भविष्‍य तय करेंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बार पीएम नवाज की पार्टी पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग को हार का मुंह देखना पड़ सकता है। अगर नवाज की पार्टी हारी तो फिर उनका पाकिस्‍तान की राजनीति में लौटना काफी मुश्किल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+