हाफिज सईद को पनाह देने वाले पाक के पीएम ने दिया भारत को शांति का फॉर्मूला

न्‍यूयॉर्क। सुनने में अजीब लगता है, हक्‍कानी नेटवर्क, लश्‍कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्‍मद और तालिबान को पनाह देने वाले पाकिस्‍तान से जब कश्‍मीर में शांति के लिए एक फोर प्‍वाइंट पीस फॉर्मूला भारत को सुझाया जाता है।

भूल गए अपनी असलियत

पाक के पीएम नवाज शरीफ, जिनकी नाक के नीचे आतंकी संगठन और आतंकवादी भारत के खिलाफ साजिश करने में बिजी हैं जहां की सरजमी पर मुंबई हमलों की पूरी स्क्रिप्‍ट तैयार हुई और जहां से बैठ कर रोज कश्‍मीर में अशांति फैलाने के प्‍लान तैयार होते हैं, वह शांति की बात करते हैं।

भारत पर डाला कश्‍मीर में शा‍ंति का जिम्‍मा

पाक पीएम शरीफ ने बुधवार को जब यूनाइटेड नेशंस में अपनी स्‍पीच दी तो उन्‍होंने एक नहीं बल्कि चार प्‍वाइंट्स दिए। उनका कहना है कि इन चार प्‍वाइंट्स को मानकर भारत, कश्‍मीर में शांति ला सकता है और पाक के साथ उसके संबंध सुधर सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि पाक के पीएम नवाज शरीफ ने यूएन में वह कौन से चार प्‍वाइंट्स दिए हैं जिनके दम पर वह शांति बहाल होने की बात कर रहे हैं।

पढ़ें- जब 2006 में एक रिपोर्ट ने बताई थी पाक की असलियत

सीजफायर

पीएम शरीफ का कहना है भारत और पाकिस्‍तान को सीजफायर को मानना होगा। दोनों देशों को वर्ष 2003 में लागू हुए सीजफायर का सम्‍मान करना होगा। कश्‍मीर में पूरी तरह से सीजफायर लागू हो। पीएम शरीफ ने इसके लिए यूएन मिलिट्री ऑब्‍जर्वर ग्रुप को भारत और पाकिस्‍तान की ओर से हो रहे सीजफायर पर नजर रखने की बात कह डाली।

सेनाओं का प्रयोग हरगिज न हो

पीओके में भले गदर मची हो लेकिन पीएम शरीफ ने भारत से कहा है कि किसी भी तरह से सेनाओं का प्रयोग उसके खिलाफ नहीं होना चाहिए। वह इसके लिए यूएन के चार्टर का याद दिलाना भी नहीं भूले।

कश्‍मीर से हटे सेना

जम्‍मू कश्‍मीर में पाकिस्‍तान से सटे अंतराष्‍ट्रीय बॉर्डर और एलओसी के जरिए घुसपैठिए भारत के अंदर दाखिल होने की कोशिश करते हैं। इन तत्‍वों को भारतीय सेनाओं ने काबू में रखा हुआ है। लेकिन शरीफ चाहते हैं कि भारत कश्‍मीर से अपनी सेनाओं को हटा ले।

सियाचिन से भी वापस हों फौजें

पीएम शरीफ ने यह भी कहा कि भारत सियाचिन से भी सेनाओं को हटाए और इसके लिए आपस में रजामंदी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+