इस पाकिस्तानी नेता ने माना- भारत के आगे कुछ नहीं है PAK, कमजोर विदेश नीति को बताया वजह
इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के नेता खुर्शीद शाह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नवाज सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए कहा कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान अकेला क्यों पड़ गया है?

विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह ने बुधवार को पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र में कहा, 'पाकिस्तान पूरी दुनिया में खुद को अलग-थलग क्यों महसूस करने लगा है? पाकिस्तान अकेला क्यों है? हमारी विदेश नीति इतनी कमजोर क्यों है, जिसकी वजह से हम पिछड़ गए हैं?'
'विरोध में खड़ा हो गया है बांग्लादेश'
पाकिस्तानी नेता का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब वहीं की सरकार भारत को निशाने पर ले रही है और उरी हमले से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक को झूठा करार देने की कोशिश में है। उन्होंने माना कि पाकिस्तान की नीतियां इतनी कमजोर हो गई हैं कि अब बांग्लादेश भी उसके विरोध में खड़ा है।
PPP नेता ने उठाया कश्मीर मुद्दा
कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए पीपीपी नेता ने कहा, 'कश्मीर का मुद्दा ताशकंद समझौते के समय ही सुलझ सकता था, लेकिन हमारी कमजोर नीतियां अब हमारे ही गले में फंदा बन गई हैं।'












Click it and Unblock the Notifications