VIDEO: यूक्रेन के युद्धक्षेत्र से बचकर लौटी पाकिस्तानी लड़की, PM मोदी को बोली- Thanks
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वहां से अपने वतन लौट रहे लोगों की संख्या हजारों में है। वहां से बहुत से लोगों का निकल पाना मुश्किल हो रहा है। उनमें भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के भी स्टूडेंट्स हैं, और भारत सरकार उनकी सुरक्षित वापसी कराने में जुटी है। अभी एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो सामने आया है, जो कि यूक्रेन में फंसी थी और मदद की गुहार लगा रही थी। भारतीयों ने उसकी मदद की, जिससे उसका सकुशल घर लौटना हो पाया।
Recommended Video

पाकिस्तानी लड़की ने पीएम मोदी को थैंक्स कहा
उस पाकिस्तानी लड़की ने अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के कीव स्थित भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया है। वीडियो में वह यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र से बचकर निकलने की बात बता रही है। जहां से उसे निकलने में भारतीय दूतावास ने मदद की। उसका नाम अस्मा शफीक है। वीडियो में वह कहती दिख रही है कि, "मैं कीव में भारतीय दूतावास की बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने यहां हर तरह से हमारा सपोर्ट किया, क्योंकि हम बहुत मुश्किल स्थिति में फंस गए थे।"

आस-पास का माहौल खौफनाक था
अस्मा शफीक ने कहा कि, हमारे आस-पास का माहौल खौफनाक था। खाना-पानी भी खत्म हो गया था। "बहुत कठिन स्थिति" से बचने में मुझे भारतीयों ने मदद की। कीव में भारतीय दूतावास की मदद से हमें यूक्रेन के एक युद्ध क्षेत्र से निकाला गया। इसके लिए मैं भारतीय दूतावास और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रही हूं।
अपने परिवार को फिर से मिलेगी
न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि, अस्मा जल्द ही अब अपने परिवार को फिर से मिल जाएंगी। उन्हें भारत ने युद्धग्रस्त देश से बाहर निकलने में मदद की है। यह बात वीडियो में वह खुद कहते हुए नजर आईं। उन्होंने कहा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद दे रही हूं। आशा है कि हम सुरक्षित घर पहुंच जाएंगे, भारतीय दूतावास को धन्यवाद।"












Click it and Unblock the Notifications