Video: बर्मिंघम में वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान आर्मी का विरोध , स्टेडियम के ऊपर से गुजरा प्लेन
Recommended Video
बर्मिंघम। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बर्मिंघम में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान एक बार फिर से पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान तो वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था लेकिन उसका विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को जब वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था उसी बीच आसमान में एक बार फिर एक प्लेन गुजरा। इस बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी मैच के दौरान इस वाकये ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मैच बर्मिंघम में एजबेस्टन ग्राउंड पर खेला जा रहा था और आसमान में पाकिस्तान आर्मी का विरोध हो रहा था।

इस तरह की तीसरी घटना
यह तीसरी घटना है जब इस तरह को कोई प्लेन आसमान से गुजरा है जिसके जरिए एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। इस प्लेन में बैनर लगा था जिस पर लिखा था, 'वर्ल्ड मस्ट स्पीक फॉर बलूचिस्तान'। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी मैच के दौरान इसी तरह का एक एयरक्राफ्ट नजर आया था जिस पर राजनीति के संदेश वाला बैनर लगा था। हेडिंग्ले में हुई उस घटना के दौरान बैनर पर लिखा था, 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान'। यह नई घटना निश्चित तौर पर पकिस्तान को शर्मसार करने वाली है। खास बात है कि जब यह घटना हो रही थी पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, यूके में ही थे। वहीं इस घटना पर आईसीसी ने बयान जारी किया है। आईसीसी की ओर से इस तरह के किसी भी राजनीतिक संदेश की निंदा नहीं करते हैं। बलूचिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान आर्मी की तरफ से होने वाले अत्याचार को लेकर अक्सर ही विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। लोगों ने पाक आर्मी पर लोगों को गायब करने तक के संगीन आरोप भी लगाए हैं।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications