VIDEO: मोदी के इजरायल दौरे पर बिग बॉस फेम वीना मलिक ने उगला जहर
पाक अभिनेत्री ने भारत को बताया खूनी राष्ट्र पीएम मोदी पर भी निशाना
नई दिल्ली। बिग-बॉस से चर्चाओं में आईं और लंबे समय तक भारत में रही पाक अभिनेत्री वीना मलिक ने नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर जमकर जहर उगला है। अभिनेत्री से एंकर बनी वीना ने एक टीवी शो में भारत और इजरायल की नीतियों की आलोचना करते हुए कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।


भारत-इजरायल मुसलमानों के दुश्मन
शो में वीना कह रही हैं कि इजरायल और भारत दोनों ही देश मुसलमानों के दुश्मन रहे हैं और दोनों ने ही बेगुनाहों को मारा है। दोनों देशों के बीच संबंधों को वो इंसानियत के लिए खतरे के तौर पर पेश कर रही हैं।

शैतान देशों का गठजोड़
एक तरफ जहां वो दोनो देशों को आतंक फैलाने वाला कह रही हैं तो वहीं दोनों देशों के नेताओं को भी जमकर भला-बुरा कह रही हैं। वीना कह रही हैं कि ये दो शैतान देशों के गठजोड़ है, जो मुसलमानों के खिलाफ बनाया जा रहा है।
भारत ने कश्मीर को किया लहूलुहान
वीना ने अपने शो में कहा कि इजरायल किस तरह के इंसानियत का कत्ल करता है, ये फिलीस्तीन में दुनिया ने देखा है। वहीं भारत ने कश्मीर में हजारों बेगुनाहों को मारा है। दोनों ही मुल्क धरती पर किसी शैतान से कम नहीं हैं। देखिए वीना मलिक का ये वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications