जब रिपोर्टर से बच्चे ने कहा आपने ही बाढ़ में बुलाकर खड़ा किया है
इस्लामाबाद। कभी-कभी न्यूज चैनल पर आने वाले रिपार्टर्स कुछ ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जिनके बारे में समझ ही नहीं आता है कि जवाब क्या दिया जाए। भारत और पाकिस्तान के बीच कई बातें आम हैं और इन्हीं आम बातों में से एक है मीडिया। दोनों ही देशों का मीडिया एक ही जैसा है। पाक के खैबर पख्तूनवा में पिछले दिनों भयंकर बाढ़ आई हुई थी। इस बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने पाक के एक चैनल को हैरान कर दिया।

दरअसल पिछले दिनों पाक न्यूज चैनल दुनिया न्यूज के एक रिपोर्टर ने बारिश में लबालब भर गई सड़क के बीच खड़े एक बच्चे से लाइव टीवी पर बाढ़ के बारे में बातचीत करने की कोशिश की।
रिपोर्टर बच्चे से बाढ़ के बारे में सवाल पूछकर इसकी गंभीरता के बारे में दिखाना चाहता था लेकिन बच्चे ने ही उसे ऐसा जवाब दिया कि रिपोर्टर का ही मजाक बन गया।
जब रिपोर्टर ने बच्चे से पूछा कि वह बाढ़ के पानी में क्या कर रहा है तो बच्चे ने बोल दिया कि उसे तो खुद रिपोर्टर ने ही बुला कर पानी में खड़ा करवाया था, ताकि टीवी पर दिखा सके।
आपको बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ की वजह से अब तक 30 लोगों के मारे जाने और करीब इतनों के ही घायल होने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications