Video: पाकिस्तान में फिर गिरफ्तार हुआ 26/11 का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद, सात दिनों की हिरासत में
लाहौर। पाकिस्तान ने एक बार फिर से जमात-उद-दावा (जेयूडी) चीफ और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हाफिज को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह लाहौर से गुंजरावाला जा रहा था। पंजाब की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट कोर्ट ने उसे सात दिनों की हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को उसे एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) की ओर से अग्रिम जमानत दी गई थी। गौर करने वाली बात यह है कि हाफिज को उस समय अरेस्ट किया गया है जब प्रधानमंत्री इमरान खान अपने पहले अमेरिकी दौरे की तैयारियों में लगे हैं।
भारत ने बताया ड्रामा
भारत ने हाफिज की गिरफ्तारी को एक ड्रामा करार दिया है। मुंबई आतंकी हमलों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे वरिष्ट वकील उज्जवल निकम ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान दुनिया को बेवकूफ बना रहा है कि उन्होंने हाफिज को गिरफ्तार किया है। हमें अब यह देखना होगा कि कोर्ट में कौन से सुबूत पेश किए जाते हैं और हाफिज को दोषी साबित करने के लिए कौन से प्रयास किए जाते हैं, नहीं तो यह सब बस ड्रामा है।'हाफिज के नेटवर्क में 300 मदरसे, स्कूल और कुछ अस्पतालों के अलावा पब्लिशिंग हाएस और एंबुलेंस सर्विसेज भी आती हैं। उसने हमेशा आतंकी संगठनों के साथ अपने गठजोड़ को खारिज किया है।

22 जुलाई को होगी ट्रंप से मुलाकात
इमरान खान 21 जुलाई वॉशिंगटन पहुंचेंगे और 22 जुलाई को उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होनी है। हाफिज सईद को अमेरिका और यूनाइटेड नेशंस की ओर से ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया है। लश्कर-ए-तैयबा की शुरुआत करने वाला हाफिज 26/11 का मास्टरमाइंड है। नवंबर 2008 में मुंबई में हुए इन आतंकी हमलों में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हाफिज हमेशा इन हमलों में अपनी भूमिका से इनकार करता आया है।

अक्टूबर में ब्लैकलिस्टिंग पर फैसला
पाकिस्तान पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ओर से ब्लैक लिस्ट होने का भी खतरा है। अक्टूबर में होने वाली एफएटीएफ की मीटिंग में इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि पाक को ग्रे लिस्ट में रखा जाए या फिर उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। हाल ही में अमेरिका के ओरलैंडो में हुई मीटिंग में पाक को ग्रे लिस्ट में रखने पर फैसला किया जाएगा।

किन केस में हुई गिरफ्तारी
तीन जुलाई को जेयूडी के टॉप 13 लीडर्स को करीब दो दर्जन केसेज के तहत बुक किया गया था। इनमें अब्दुल रहमान मक्की भी शामिल है। जिन दो दर्जन केसेज के तहन एफआईआर दर्ज की गई वे सभी टेरर फाइनेंसिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुडे़ हैं। हाफिज के अलावा आमीर हमजा, हाफिज मसूद और मलिक जफर को 31 अगस्त तक के लिए जमानत दी गई है। इन तीनों को 50,000 रुपए का बॉन्ड भरने को भी कहा गया था। कि इन्हें मदरसे की जमीन के गैर-कानूनी प्रयोग से जुड़े केस में जमानत दी गई है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications