अमेरिका ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के शांति की अहमियत वाले बयान पर बजाईं तालियां
वॉशिंगटन। अमेरिका की एक सीनियर ऑफिसर ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की अहमियत पर जोर दिया है। ट्रंप प्रशासन में सीनियर ऑफिसर एलिस वेल्स ने कहा है कि अमेरिका की दक्षिण एशिया की रणनीति में अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के लिए सभी क्षेत्रीय ताकतों की मदद की जरूरत है। एलिस अमेरिकी विदेश विभाग में साउथ और सेंट्रल एशिया से जुड़े मामलों की प्रिंसिपल डिप्टी सेक्रेटरी हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री करेंगे पाक का दौरा
एलिस ने सोमवार को कहा कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उन शब्दों का स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के दोनों तरफ स्थित बॉर्डर पर शांति की अहमियत है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो सितंबर में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं और एलिस उनके साथ होंगी। पोंपेयो, पाकिस्तान के नए नेतृत्व से चर्चा के लिए इस्लामाबाद जाएंगे। पोंपेयो छह सितंबर को भारत में होंगे जहां पर वह पहले 2+2 डायलॉग में हिस्सा लेंगे। पोंपेयो, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का भी दौरा करेंगे।
तालिबान को बातचीत की टेबल पर लाए पाक
एलिस ने कहा कि अमेरिका की साउथ एशिया रणनीति में निश्चित तौर पर भारत का रोल है और भारत को अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए अमेरिका की मदद करनी चाहिए। एलिस की मानें तो अमेरिका अफगानिस्तान को फिर से शांति के रास्ते पर देखना चाहता है। इस पहल में पाकिस्तान का रोल काफी संवेदनशील है। एलिस की मानें तो अमेरिका चाहेगा कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि तालिबान को फिर से बाचतीत की टेबल पर लाया जाए या फिर उसे अफगानिस्तान से तालिबान को निकाला जाए। न कि देश के बाहर सुरक्षित पनाहगाह हासिल करे।












Click it and Unblock the Notifications