पाकिस्‍तान की जेलों में बंद 537 भारतीय कैदी, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के विदेश विभाग की ओर से मंगलवार को उन भारतीय कैदियों की लिस्‍ट जारी की है, जो देश की अलग-अलग जेलों में बंद है। विदेश विभाग की ओर से बताया गया है कि करीब 537 भारतीय कैदी पाक की जेलों में बंद है। पाकिस्‍तान विदेश विभाग ने भारतीय कैदियों की यह लिस्‍ट इस्‍लामाबाद स्थित भारतीय उच्‍चायोग को सौंपी है। इन कैदियों में 54 नागरिक और 483 मछुआरे हैं। पाक ने यह लिस्‍ट एक द्विपक्षीय समझौते के नियमों के तहत भारत के साथ साझा िकिया है।

pakistan-jail

भारत ने भी सौंपी ऐसी ही लिस्‍ट

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है, 'पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को आज 537 भारतीय कैदियों जिसमें 483 मछुआरे और 54 अन्य कैदी है, उनकी लिस्‍ट सौंपी है।' बयान के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 21 मई, 2008 को हुए राजनयिक पहुंच संबंधी समझौते के तहत यह कदम उठाया गया है। समझौते के तहत दोनों देशों को हिरासत में मौजूद कैदियों की लिस्‍ट एक साल में दो बार, एक जनवरी और एक जुलाई एक दूसरे के साथ साझा करनी होती है। इसी तरह की लिस्‍ट भारत सरकार भी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग को सौंपी है जिसमें भारत में बंद उसके कैदियों की जानकारी है। दोनों देश तनाव के बाद भी कैदियों की सूची साझा करने की परंपरा का पालन करते आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+