हैवानियत: टीचर ने किया ऐसा टॉर्चर, स्‍टूडेंट हो गया गूंगा और मार गया लकवा

पेशे से शिक्षक अहमद के पिता ने बताया की घटना चार महीने पहले हुई थी और उनके बेटे की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कुछ शिक्षक हैं।

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कथित तौर पर एक शिक्षक ने एक 14 वर्षीय छात्र को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसे लकवा मार गया। जियो न्यूज के मुताबिक, मोहम्मद अहमद का गला दबाए जाने से उसकी आवाज चली गई और उसे लकवा मार गया।

Torture by teacher in college leaves student mute and paralyzed

परिणामस्वरूप उसका शरीर निष्क्रिय हो गया। पेशे से शिक्षक अहमद के पिता ने बताया की घटना चार महीने पहले हुई थी और उनके बेटे की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कुछ शिक्षक हैं।

उन्होंने कहा कि छह अगस्त को स्कूल की तरफ से सूचना आई थी कि उनके बेटे को दौरा पड़ा है। जब वह स्कूल पहुंचे तो उसके चेहरे, छाती, सिर, पीठ और शरीर के निचले हिस्सों पर काफी चोटें थीं। कराची में चिकित्सकों ने कहा कि उसकी यह हालत यातना की वजह से हुई है।

चिकित्‍सकों ने बच्चे के माता-पिता से कहा था कि बच्चे का इलाज अमेरिका में संभव है, लेकिन उनके पास उसे विदेश ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। गुलाम अहमद ने कहा, "मेरी छह बेटियां हैं और मैंने अपनी सारी कमाई अहमद पर खर्च कर दी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+