आतंकी से राजनेता बना हाफिज सईद, 2018 में लड़ेगा पाकिस्तान का आम चुनाव

इस्लामाबाद। मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा राजनीति में प्रवेश कर चुका है। संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य ने सोमवार को घोषणा कि जमात-उद-दावा में 2018 में पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में हिस्सा लेंगे। बता दें कि जमात-उद-दावा ने पिछले महीने ही मिल्ली मुस्लिम लीग से नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान किया था।

आतंकी से राजनेता बना हाफिज सईद, 2018 में लड़ेगा पाकिस्तान का आम चुनाव

रविवार को लाहौर में एनए-120 सीट पर उपचुनाव हुए थे। इस चुनाव में जमात-उद-दावा ने एक प्रत्याशी शेख याकूब को अपना समर्थन दिया था लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने उसका नामांकन रद्द कर दिया। इस सीट पर याकूब के सामने नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज लड़ रही थी जिन्होंने जीत हासिल की। हालांकि सईद की पार्टी भले ही इस सीट पर चुनाव न लड़ पाई हो लेकिन उसने पाकिस्तान की राजनीति में एक हलचल जरूर पैदा कर दिया।

शेख याकूब ने कहा, 'पाकिस्तान को ऐसी पार्टी चाहिए जो भारत, अमेरिका और इजराइल जैसे दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब देने के साथ ही पाकिस्तान के लोगों के दैनिक समस्याओं का भी समाधान करें। हमारी पार्टी इसी उद्देश्य के साथ लाहौर की एनए-120 सीटर पर उतरी थी और लोगों ने हमारा दिल खोलकर स्वागत किया। हम जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर अपने पैर जमा लेंगे।' बता दें कि हाफिज सईद की पार्टी से टिकट पाया शेख याकूब भी एक आतंकी रह चुका है। अमेरिका ने 2012 में प्रतिबंधित लोगों की सूची में याकूब का नाम भी रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+