अमेरिका के मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, 'डोनाल्ड ट्रंप ही जीतेंगे ये चुनाव, ट्रंप को मारने की दो बार होगी कोशिश'

अमेरिका के मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, 'डोनाल्ड ट्रंप ही जीतेंगे ये चुनाव, ट्रंप को मारने की दो बार होगी कोशिश'

वॉशिंगटन: अमेरिका के मशहूर टीवी पंडित और ज्योतिष पैट रॉबर्टसन (Televangelist Pat Robertson) ने दावा किया है अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2020 में इस साल डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ही जीतने वाले है। इसमें कोई शक नहीं है। क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क (Christian Broadcasting Network) के संस्थापक पैट रॉबर्टसन ने कहा क, 'ट्रंप चुनाव जीतने वाले हैं और ये बात खुद मुझे भगवान ने बताई है। पैट रॉबर्टसन ने यह भी दावा किया है कि आपको लगता है कि साल 2020 सबसे बुरा है तो एक बात आपको बता दूं कि पांच साल बाद एक ऐस्टरॉइड धरती से टकराएगा और दुनिया खत्म हो जाएगी।

Donald Trump

ट्रंप को दो बार की जाएगी मारने की कोशिश

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 90 वर्षीय पैट रॉबर्टसन ने मंगलवार ( 20 अक्टूबर) को ये बयान एक धार्मिक कार्यक्रम द 700 क्लब (The 700 Club) में बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप बिना किसी संदेह के जीतने वाले हैं लेकिन फिर भी आप लोग घर से निकलकर वोट करने जरूर जाइए। पैट रॉबर्टसन ने यह भी दावा कि चुनाव के बाद हिंसा भी होगी। पैट रॉबर्टसन ने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंर को मारने की कोशिश की जाएगी। एक हमला इजरायल के खिलाफ एक युद्ध के दौरान हो सकता है।

पैट रॉबर्टसन का ट्रंप का चुनाव जीतने वाला दावा अभी तक सामने आए ओपिनियन पोल से उल्टा है। ओपिनियन पोल में डोनाल्ड ट्रंप की जगह डेमोक्रैट कैंडिडेट जो बाइडेन आगे दिख रहे हैं।

pat robertson

पांच साल बाद खत्म हो जाएगा जीवन

पैट रॉबर्टसन ने टीवी पर यह भी दावा किया कि आने वाले पांच साल के बाद धरती का विनाश हो जाएगा। एक ऐस्टरॉइड धरती से टकराएगा और धरती पर जीवन खत्म हो जाएगा। उन्होंन दावा किया कि इंसान किसी परमाणु जंग से दुनिया का विनाश नहीं करेगा। पैट रॉबर्टसन इससे पहले भी दो से तीन बार दुनिया के विनाश का दावा कर चुके हैं।

अमेरिका में 3 नवंबर को चुनाव

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रे​टिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से है अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रे​टिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार उप राष्ट्रपति माइक पेंस से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+