इमरान के 'सेक्सिस्ट' बयान पर तसलीमा नसरीन ने शेयर की शर्ट लेस तस्‍वीर,कहा- तो इसका प्रभाव महिलाओं पर पड़ेगा

नई दिल्‍ली, 22 जून। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का यौन हिंसा को लेकर दिया गया हालिया बयान चर्चा में है। इमरान खान ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि "अगर कोई महिला बहुत कम कपड़े पहनती है, तो इसका असर मर्दों पर पड़ेगा। वह रोबोट नहीं हैं। यह कॉमन सेंस है। ऑक्सफोर्ड में पढ़े पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान पाक पीएम इमरान खान ने देश में बलात्कार के मामलों में वृद्धि के लिए "अश्लीलता" को जिम्मेदार ठहराया था। इमरान खान के इस बयान पर लेखिका तसलीमा नसरीन ने तंज कसा है।

 तसलीमा ने इमरान की एक शर्टलेस तस्वीर शेयर कर दिया ये जबाव

तसलीमा ने इमरान की एक शर्टलेस तस्वीर शेयर कर दिया ये जबाव

लेखिका तसलीमा नसरीन ने पाक पीएम इमरान खान द्वारा बलात्कार और यौन हिंसा को महिलाओं के पहनावे से जोड़ने पर कटाक्ष करते हुए तसलीमा नसरीन ने क्रिकेटर से राजनेता बने की एक शर्टलेस तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने ट्वीट किया, "अगर कोई पुरुष बहुत कम कपड़े पहनता है, तो इसका महिलाओं पर प्रभाव पड़ेगा, जब तक कि वे रोबोट न हों।" यदि कोई पुरुष बहुत कम कपड़े पहनता है, तो इसका महिलाओं पर प्रभाव पड़ेगा, जब तक कि वे रोबोट न हों।

इमरान ने बलात्कार के मामलों में वृद्धि के लिए अश्लीलता को दोषी ठहराया था

इमरान ने बलात्कार के मामलों में वृद्धि के लिए अश्लीलता को दोषी ठहराया था

इमरान खान ने 'एक्सियोस ऑन एचबीओ' के साथ एक साक्षात्कार के दौरान,उन्‍होंने देश में बलात्कार के मामलों में वृद्धि के लिए अश्लीलता को दोषी ठहराया था, महिलाओं को "प्रलोभन" को रोकने के लिए खुद को कवर रखने की सलाह दी थी। "

इमरान ने कहा था- पुरुषों पर इसका असर पड़ेा जब तक कि वे रोबोट न हों

इमरान ने कहा था- पुरुषों पर इसका असर पड़ेा जब तक कि वे रोबोट न हों

इमरान खान ने अपने इस इंटरव्‍यू में कहा था "यह एक पूरी तरह से अलग समाज है, यहां जीवन का तरीका है। इसलिए यदि आप समाज में प्रलोभन को इस हद तक बढ़ाते हैं, और इन सभी युवाओं को कहीं नहीं जाना है, तो इसका समाज में परिणाम होगा।" पुरुषों पर इसका असर पड़ेा जब तक कि वे रोबोट न हों। मेरा मतलब है कि यह सामान्य ज्ञान है।

इमरान के इस बयान पर मचा है बवाल

इमरान के इस बयान पर मचा है बवाल

बता दें महिलाओं और पर्दा करने की सलाह वाली खान की टिप्पणी ने फिर से सोशल मीडिया और अधिकार प्रचारकों के बीच बड़े पैमाने पर आक्रोश पैदा कर दिया क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर कुप्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

इमरान खान से पहले इस नेता ने बॉलीवुड पर मढ़ा था ये आरोप

बता दें इससे पहले अप्रैल महीने में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता ने बॉलीवुड पर निशाना साधत हुए देश में यौन हिंसा के मामलों में वृद्धि के लिए बॉलीवुड की "अश्लीलता" को जिम्मेदार ठहराया था। इसी के एक हफ्ते बाद पाक पीएम इमरान खान ने कहा था, " पर्दा में महिलाओं को छिपाने की उनकी पूरी अवधारणा प्रलोभन से बचने के लिए है, हर किसी के पास इससे बचने की इच्छाशक्ति नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+