पाकिस्तान की जेल से भागा तालिबान का खतरनाक आतंकी, मलाला युसूफजई को मारी थी गोली
इस्लामाबाद। तालिबान का वह आतंकी जिसने मलाला युसूफजई को निशाना बनाया था, वह जेल से फरार हो गया है। इस आतंकी का नाम एहसानुल्लाह एहसान है और यह तालिबान का प्रवक्ता रह चुका है। एहसान ने ही साल 2012 में मलाला को गोली मारी थी। इसके अलावा वह साल 2014 में पेशावर स्थित आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमले का भी मास्टरमाइंड है। जेल से भागने के बाद उसका एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

सेना पर लगाया वादा पूरा न करने का आरोप
सोशल मीडिया पर आई एहसान की इस क्लिप में वह 11 जनवरी को जेल से फरार होने का दावा कर रहा है। इस क्लिप में उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि वह पाक सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया है। उसने पाकिस्तान सेना पर अपना वादा न पूरा करने का आरोप लगाया। इस क्लिप में उसे कहते हुए सुना जा सकता है, 'अल्लाह की मदद से, मैं 11 जनवरी, 2020 को सुरक्षा बलों की जेल से भागने में सफल रहा।' अगर यह क्लिप विश्वसनीय निकली तो यह तालिबान के खात्मे के लिए अभियान चला रहे पाकिस्तान के लिये बड़ा झटका साबित होगा। एहसान ने अपना मौजूदा ठिकाना बताए बिना कहा कि वह आने वाले दिनों में जेल में बीते अपने दिनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएगा। साल 2012 में पाकिस्तान की स्वात वैली में तालिबान आतंकियों ने मलाला को गोली मार दी थी। दूसरी तरफ 16 दिसंबर 2014 को पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए हमले में 132 छात्रों समेत 149 लोगों की मौत हो गई थी। इन दोनों हमलों में आतंकी एहसान शामिल था।
-
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications