पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन को फिदायीन ने उड़ाया, 12 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में फिर आतंकियों ने पुलिस थाने को अपना निशाना बनाया है। स्वात जिले के कबाल कस्बे में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में कम से कम 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

Pakistan police station

पाकिस्तान एक बार फिर बड़े आतंकी हमले से दहला है। इस आतंकियों ने फिदायीन हमला किया है, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों सहित 14 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमला स्वात जिले के कबाल कस्बे में पुलिस स्टेशन पर किया गया है।

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक स्वात जिले के कबाल कस्बे में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) पुलिस स्टेशन पर हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

हालांकि अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच गया है। वहीं घायलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

आतंकियों ने पुलिस थाने को उड़ाया

आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को अपना निशाना बनाया है। इस घातक सुसाइड अटैक में फिदायीन आतंकी ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई। मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। धमाके से तीन इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। विस्फोट के तुरंत बाद आग भी लगी।

पुलिस अधिकारियों ने इसे आत्मघाती हमले बताया है। घटना खैबर पख्तूनख्वा के मलाकंद डिविजन के स्वात जिले की है, जहां कबाब पुलिस थाने पर आतंकियों ने खौफनाक हमले को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन के अंदर कम से कम 2 धमाके हुए हैं।

पूरे इलाके में हाई अलर्ट

ब्लास्ट इतने भीषण थे कि थाने की पूरी बिल्डिंग गिर गई। इधर, हमले के बाद पूरे इलाके में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा करते हुए मृतकों के प्रति शोक जताया है। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की है। पाक पीएम ने संबंधित प्रशासन ने घटना की पूरी रिपोर्ट भी मांगी है।

वहीं पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह खान ने इस हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों के प्रति अपना दुख जाहिर किया है।

Recommended Video

      Pakistan बनाने वाले Mohammad Ali Jinnah का परिवार था Hindu, जानें क्यों बदला धर्म? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+