VIDEO: अपने मन से वोट डालना चाह रहे थे इमरान खान की पार्टी के नेता, असेंबली में ही हुई बेरहमी से पिटाई
लाहौर: पाकिस्तान का हाल तो पूरी दुनिया जानती है। पहले तो वहां पर आतंकी गतिविधियां और गुंडागर्दी खुलआम सड़कों-बाजारों में होती थी, लेकिन अब पाकिस्तान में असेंबली भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामले में इमरान खान की पार्टी के नेता असेंबली में ही भिड़ गए। इस दौरान वहां पर जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं घटना के दौरान स्पीकर खुद वहां से भाग गए।

जानकारी के मुताबिक सिंध असेंबली का सीजन इन दिनों चल रह है। इस बीच वहां पर किसी बिल को लेकर सीनेट में मतदान होना था। इससे पहले सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (PTI) के तीन नेता बागी हो गए। जिनके नाम असलम आबरो, शहरयार शार और करीब बख्श गाबोल हैं। इन सभी ने शुरू में ही पार्टी से हटकर अपने मन से मतदान की बात कही थी, जो कई लोगों को पसंद नहीं आई। इसके बाद उनके साथ असेंबली में जो हुआ उसे देख सब हैरान रह गए।
जब असेंबली में मतदान शुरू हुआ तो तीनों बागी भी अपने अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। तभी पीटीआई के अन्य सदस्यों ने तीनों को घेर लिया। इसके बाद लोकतंत्र की जमकर धज्जियां उड़ीं। पहले तो उन लोगों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन बाद में माहौल गर्मा गया और सभी ने मिलकर तीनों नेताओं को असेंबली में ही बेरहमी से पीटा। वहीं दूसरे दलों के नेता वहां पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। मारपीट के काफी वक्त बाद वहां सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करवाया। ये पूरी घटना असेंबली की कार्यवाही रिकॉर्ड करने के लिए लगे कैमरों में कैद हो गई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही पाकिस्तान सरकार और पीटीआई की जमकर किरकिरी भी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications