शोपियां एनकाउंटर पर बोले पाकिस्तान के पीएम अब्बासी, भारत पर लगाया क्रूर कार्रवाई का आरोप
तहत 13 आतंकियों को मार गिराया है। अब सेना की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी का बयान आया है। खाकन ने इस एनकाउंटर के बाद भारत पर क्रूर कार्रवाई करने का आरोप लगा दिया है। शोपियां में हुआ ऑपरेशन हाल के वर्षों में सेना की ओर से चलाया गया सबसे बड़ा ऑपरेशन था।
इस्लामाबाद। इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक ऑपरेशन के तहत 13 आतंकियों को मार गिराया है। अब सेना की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी का बयान आया है। खाकन ने इस एनकाउंटर के बाद भारत पर क्रूर कार्रवाई करने का आरोप लगा दिया है। शोपियां में हुआ ऑपरेशन हाल के वर्षों में सेना की ओर से चलाया गया सबसे बड़ा ऑपरेशन था। भारतीय सेना के लिए यह ऑपरेशन कई मायनों में काफी खास था क्योंकि इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकी घाटी में बड़ी आतंकी साजिशों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। साथ ही इस ऑपरेशन में सेना ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या करने वाले आतंकियों को भी मार गिराया है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कर डाली अपील
पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकन अब्बासी ने अब्बासी ने कहा है कि हत्याओं का विरोध कर रहे आम नागरिकों पर पेलेट गन के इस्तेमाल सहित क्रूर कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने इसके साथ ही यूनाइटेड नेशंस और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि कि वे भारत से कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के तथ्य एकत्र करने वाले मिशनों को जाने देने की अनुमति देने का अनुरोध करें। रविवार को हुए ऑपरेशन के बाद सेना ने इसे 'स्पेशल संडे' करार दिया था। सेना ने इस एनकाउंटर में इशहफाक अहमद मलिक और रईस ठोकर नामक दो आतंकियों को भी मार गिराया। ये दोनों आतंकी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल थे। साल 2010-11 के बाद से यह सेना का घाटी में चलाया गया सबसे बड़ा एनकाउंटर ऑपरेशन था। दक्षिण कश्मीर में मौजूद आतंकियों के लिए यह ऑपरेशन सबसे बड़ा झटका हैं। यह एनकाउंटर पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए बड़ी असफलता भी है। सूत्रों की मानें तो इस ऑपरेशन को हिजबुल की कमर तोड़ने के लिए अंजाम दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications