इस्‍लामाबाद में पाक एनएसए अजीज ने बोले यह 20 झूठ

इस्‍लामाबाद। शनिवार को इस्‍लामाबाद में पाकिस्‍तान के नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर (एनएसए) सरताज अजीज ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में सरताज अजीज ने एक के बाद एक कई झूठ बोले और सारा आरोप भारत पर ही मढ़ दिया। अजीज ने कहा कि बातचीत का मुद्दा सिर्फ और सिर्फ कश्‍मीर के इर्द-गिर्द ही है। अजीज की मानें तो पाक उफा में बनी सहमति से पीछे नहीं हटा है।

sartaj-aziz-500

भारत को नहीं मालूम उफा एग्रीमेंट

यह रहे सरताज अजीज के वह 20 झूठ-

  • भारत के पाकिस्‍तान पर लगाए गए आरोप गलत हैं, आरोपों में सच्‍चाई नहीं है।
  • पाकिस्‍तान आज भी भारत से बातचीत को तैयार है।
  • पाक उफा में बनी सहमति से पीछे नहीं हटा है।
  • उफा में बनी सहमति में कश्‍मीर भी शामिल था।
  • भारत ने उफा एग्रीमेंट को गलत समझा है।
  • भारत ने दूसरी दफा बातचीत को रद्द किया है।
  • अब बातचीत होगी या नहीं, यह भारत तय करे।
  • भारत की एजेंसी रॉ पाक में आतंकवाद फैला रही है।
  • भारत ने हुर्रियत नेताओं से न मिलने की शर्त लगाई।
  • यह पाकिस्तानी इवेंट में गेस्‍ट लिस्‍ट को नियंत्रित करने जैसा है।
  • शांति बनाए रखना भारत और पाकिस्‍तान की साझा जिम्‍मेदारी है।
  • वार्ता के तौर तरीकों का पता लगाने सहित तीन सूत्री एजेंडा का प्रस्ताव रखा।
  • रॉ से संबंधित भूमिका का डॉजियर भी भारत को दिया जाएगा।
  • पाक का 3 सूत्री एजेंडा उफा के मुताबिक ही है।
  • बातचीत न होने पर दोनों मुल्‍कों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
  • मीडिया के जरिए भारत कूटनीति कर रहा है।
  • हुर्रियत नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर हैरान।
  • पीएम नरेंद्र मोदी अपनी शर्तों पर पाक से बातचीत करना चाहते हैं।
  • वार्ता में कश्‍मीर शामिल नहीं है, ऐसा कतई मुमकिन नहीं है।
  • भारत और पाकिस्‍तान के लिए कश्‍मीर एक बेहद अहम मुद्दा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+