इंडियन एयर फोर्स ही नहीं अब पाक एयरफोर्स में भी रूस का अटैक हेलीकॉप्‍टर MI35

कराची। पाकिस्‍तान के साथ एनएसए वार्ता होने से पहले ही पाक की तरफ से जो खबरें आ रही हैं, वह भारत की चिंताओं को बढ़ाने के लिए काफी हैं। गुरुवार को इस्‍लामाबाद में रूस के साथ एमआई-35 हेलीकॉप्‍टर की डील को मंजूरी मिली है। रूस का पाक के करीब होना, भारत के लिए चिंता की बात है। जिस हेलीकॉप्‍टर की डील पाक ने रूस के साथ साइन की है, वह हेलीकॉप्‍टर भारतीय वायुसेना भी प्रयोग करती है।

Indian-Air-Force-Mi-35

हमेशा से रूस पाक का विरोधी

पाक सरकार की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है कि रूस ने चार एमआई-35 हेलीकॉप्टर बेचने की मंजूरी दी है। कोल्‍ड वॉर के बाद से दोनों देशों के बीच हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा पहला रक्षा समझौता है। जून में पाक आर्मी

चीफ राहील शरीफ के रूस का दौरा किया था और उसी समय इस पर उन्‍होंने साइन किए थे। पाक ऑफिसर्स की मानें तो इस डील से आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

कोल्‍ड वॉर और वर्ष 1980 में अफगान युद्ध के समय सोवियत रूस ने अमेरिका के साझेदार पाक को सैन्य साजो-सामान बेचने पर रोक लगा दी थी। बाद में रूस ने पाक पर लगी इस पाबंदी को हटाया लिया और अब दोनों देश रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

हमेशा से भारत का साझीदार रहा रूस

भारत को चिंतित होने की जरूरत शायद इसलिए है क्‍योंकि रूस हमेशा से भारत का रणनीतिक साझीदार रहा है। पाक को इस तरह से रक्षा क्षेत्र के साजो-सामान को बेचना कहीं न कहीं भारत के लिए बड़ा खतरा है।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पाक में पल रहे आतंकी तत्‍व और सेना भारत के खिलाफ कई स‍ाजिशों को अंजाम देने की कोशिशों में लगे हुए हैं। शायद रूस का यह कदम अमेरिका के साथ भारत की बढ़ती नजदीकियों के जवाब में उठाया गया है।


चीन बनाएगा न्‍यूक्लियर प्‍लांट

वहीं चीन 10 अरब डॉलर यानी करीब 6.5 खरब रुपए की लागत से पाकिस्तान में न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट बनाने जा रहा है। पाक पीएम नवाज शरीफ ने गुरुवार को इसके निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। कराची परमाणु बिजली संयंत्र-2 (कनुप-2) की 1,100 मेगावॉट की बिजली उत्पादन की क्षमता है और इसका निर्माण चीन के सहयोग से किया जा रहा है।

चीन, इस समय पाकिस्तान में एनर्जी और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट्स का सबसे बड़ा इनवेस्‍टर बन चुका है। पाक पीएम शरीफ के मुताबिक यह परियोजना पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत दोस्ताना रिश्तों का उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+