पाकिस्तान डे पर PM मोदी ने पाक की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने किया ट्वीट
पाकिस्तान डे पर PM मोदी ने पाक की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने किया ट्वीट
Recommended Video

नई दिल्ली। पुलवामा अटैक के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंधों में गहरी दरार पड़ चुकी है। सीमा पर पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लधंन किया जा रहा है। पाकिस्तानी नेता भारत के खिलाफ भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान की जनता को बधाई दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी की कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय दिवस पर पाकिस्तान की जनता को बधाई दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान डे के मौके पर पाकिस्तान की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए उप महाद्वीप के लोग एक साथ आएं, जहां हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह ना हो।
पीएम मोदी की शुभकामना को लेकर इमरान खान द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर भारत में सियासी तापमान बढ़ गया है। इमरान खान के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि एक तरफ तो भारत सरकार नेशनल डे पर पाकिस्तान का बहिष्कार कर रही है और दूसरी ओर पीएम इमरान खान को ट्वीट कर बधाई दे रहे हैं।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications