Love Story: गर्भवती होने पर खुला था सपना चौधरी की शादी का राज,पति ने खुद सुनाई थी प्रेम कहानी, अब टूटा रिश्ता!
Sapna Chaudhary Love Story: 'तेरे आंख्यां का यूं काजल' गाकर लोगों के दिलों को धड़काने वाली सपना चौधरी इस वक्त सुर्खियों में हैं, वजह इस बार कोई गाना या स्टेज प्रोग्राम नहीं है बल्कि उनकी निजी जिंदगी है, दरअसल हरियाणवी डांसर और सिंगिंग सेंसेशन सपना ने अपने पति यशवीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, इस बात का खुलासा तब हुआ जब द्वारका महिला कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम सुरक्षा देते हुए उनके पति को उनसे ना मिलने का आदेश दिया ।
आपको बता दें कि सपना की निजी लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था इसके बारे में अफवाएं तो काफी दिनों से चल रही थीं लेकिन सपना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी लेकिन मंगलवार को जैसे ही कोर्ट का फैसला सामने आया तो लोग हैरान रह गए।

सपना ने अपनी याचिका में कहा है कि 'उसके पति दारू के नशे में बच्चों के सामने उसे जानवरों की तरह पीटते है, इसलिए तंग आकर सपना ने बच्चों सहित अपना ससुराल छोड़ दिया है और वो इस वक्त अपने मायके में रह रही हैं।' सपना के फैंस उनके लिए काफी परेशान हैं।
6 साल पहले सपना चौधरी ने किया था प्रेम विवाह
आपको बता दे सपना और उनके पति ने आज से 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था, दोनों ने अपनी डेटिंग की खबरों को छिपाकर रखा था और दोनों के प्यार और शादी की खबरें तब सामने आई जब सपना गर्भवती थीं, दोनों ने अपने प्यार के बारे में दुनिया को अपनी पहली संतान के जन्म के बाद बताया था।
यशवीर साहू ने खुद ऑनलाइन आकर दुनिया को बताई थी
खास बात हैं कि अपनी प्रेम कहानी वीर साहू ने खुद ऑनलाइन आकर दुनिया को बताई थी, वीर और सपना पहली बार साल 2015 में हिसार की लाडवा गोशाला के एक कार्यक्रम में मिले थे लेकिन दोनों ने एक-दूसरे कोई तवज्जो नहीं दी थी, उल्टा सपना को वो खडूस लगे थे क्योंकि वो कम बोलते हैं और जल्दी किसी से मिक्सअप नहीं होते हैं।

परिवार की सहमति से दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली
इसके बाद सपना और वीर की मुलाकात एक अवार्ड़ फंक्शन में हुई थी, जहां सपना ने खुद ही वीर से बात की थी जिस पर वीर शरमा गए थे, तब सपना को लगा था कि वीर 'खडूस' नहीं है, दोनों में दोस्ती हुई , जो कि जल्द मोहब्बत में तब्दील हो गई और फिर परिवार की सहमति से दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली। उस वक्त कोवि़ड का दौर था इसलिए इस शादी के बारे में किसी को कोई खबर ही नहीं हई और लोगों को पता कब चला जब सपना प्रेग्नेंट हुईं।

'मेरे लिए वो स्टार नहीं बल्कि सिर्फ मेरी सपना है'
साल 2020 में दिए गए एक इंटरव्यू में वीर साहू ने सपना के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। उन्होंने कहा था कि 'दुनिया भले ही सपना को एक बड़ी स्टार के रूप में देखती हो, लेकिन उनके लिए सपना सबसे पहले उनकी दोस्त और जीवनसाथी हैं। उन्होंने सपना को कभी उनकी लोकप्रियता या स्टारडम की वजह से पसंद नहीं किया। उन्हें सपना का व्यक्तित्व और सादगी पसंद आई।'
इस कपल को दो बच्चे हैं
वहीं सपना ने भी मुस्कुराते हुए स्वीकार किया था कि 'वह वीर से प्यार करती हैं और उसके बिना वो अपनी दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।' आपको बता दें कि इस कपल को दो बच्चे हैं।

कौन हैं यशवीर साहू?
आपको बता दें कि सपना चौधरी के पति वीर साहू भी एक हरियाणवी अभिनेता-गायक हैं। लोग प्यार से उन्हें 'बब्बू मान' बुलाते हैं। म्यूजिक वीडियो 'ठाडी बॉडी' से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी। 'आई रसूख आला जाट' और 'आह चक' ने लोकप्रियता दी। वीर मूल रूप से हिसार के रहने वाले हैं और एक संपन्न जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं और दबंग प्रवृत्ति के भी हैं, उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं।
अब रिश्ते पर संकट
कभी एक-दूसरे के बिना न रहने की बात करने वाला यह जोड़ा आज आपसी विवादों के कारण चर्चा में है। अदालत के आदेश के बाद सपना और वीर के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।














Click it and Unblock the Notifications