Maldives Dog Ban Secret: मालदीव में कुत्ता पालने पर क्यों है प्रतिबंध? नियम तोड़ने वाले को हो सकती है जेल

Maldives Dog Ban: दुनियाभर में कुत्तों को इंसानों का सबसे वफादार दोस्त माना जाता है। घर की सुरक्षा से लेकर लोगों का तनाव कम करने तक, कुत्ते कई तरह से मददगार साबित होते हैं। यही वजह है कि अधिकांश देशों में लोग इन्हें पालतू जानवर के रूप में रखते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां कुत्तों को पालना, इंपोर्ट करना या अपने साथ रखना पूरी तरह बैन है।

यह देश है मालदीव। यहां के नियम सिर्फ स्थानीय लोगों पर ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों पर भी लागू होते हैं। नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Maldives Dog Ban Secret

Maldives pet laws: मालदीव में कुत्तों पर पूरी तरह बैन

मालदीव उन गिने-चुने देशों में शामिल है जहां कुत्तों को पालतू जानवर के रूप में रखने की अनुमति नहीं है। यहां कोई भी व्यक्ति कुत्ता नहीं पाल सकता और न ही विदेश से कुत्ता ला सकता है। सरकार ने इस पर सख्त नियम बनाए हैं। यह प्रतिबंध देशभर में लागू है और इसका पालन करना सभी नागरिकों और विदेशी पर्यटकों के लिए जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने पर आर्थिक दंड के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना?

मालदीव के पशु कल्याण कानून के तहत प्रतिबंधित जानवरों के इंपोर्ट या एक्सपोर्ट पर सख्त कार्रवाई की जाती है। अगर कोई व्यक्ति कुत्ते को देश में लाने या बाहर ले जाने की कोशिश करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जुर्माना 325 डॉलर से लेकर 32,425 डॉलर तक हो सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढे़ं: Trump booed NBA Finals: ट्रंप की हुई ऐसी फजीहत, पूरे स्टेडियम ने एक साथ किया 'बू', वीडियो वायरल

पर्यटक भी नहीं ला सकते अपने पालतू कुत्ते

मालदीव घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह नियम लागू होता है। अगर कोई विदेशी अपने साथ कुत्ता लेकर पहुंचता है, तो एयरपोर्ट या पोर्ट पर कस्टम अधिकारी उसे तुरंत अपने कब्जे में ले लेते हैं। इसके बाद कुत्ते को या तो उसके मूल देश वापस भेज दिया जाता है या फिर पर्यटक के लौटने तक विशेष कस्टम सुविधा में रखा जाता है। इसलिए पालतू कुत्तों के साथ मालदीव की यात्रा करना लगभग असंभव माना जाता है।

फिर मालदीव में दिखते हैं कुत्ते?

हालांकि आम लोगों को कुत्ते पालने की अनुमति नहीं है, लेकिन कुछ विशेष सरकारी एजेंसियों को इसकी छूट मिली हुई है। पुलिस और कस्टम विभाग स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल करते हैं। इन कुत्तों की मदद से ड्रग्स, विस्फोटक और अन्य संदिग्ध सामान का पता लगाया जाता है। एयरपोर्ट और सुरक्षा अभियानों में इनकी अहम भूमिका होती है। इसलिए मालदीव में आपको केवल सरकारी कामों में इस्तेमाल होने वाले कुत्ते ही देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढे़ं: Hasta Mahananda Rescue: एक फेसबुक वीडियो और भारतीय दूतावास का धांसू एक्शन! 7 साल बाद ऐसे लौटीं ओडिशा की हस्ता

why dogs are banned in Maldives: आखिर क्यों लगाया गया यह प्रतिबंध?

मालदीव में कुत्तों पर प्रतिबंध के पीछे धार्मिक और स्वच्छता से जुड़े कारण बताए जाते हैं। मालदीव एक इस्लामिक देश है और वहां शरिया कानून का प्रभाव है। कई धार्मिक मान्यताओं में कुत्तों को अपवित्र माना जाता है, इसलिए उन्हें पालतू जानवर के रूप में रखने की परंपरा नहीं है। हालांकि बिल्लियां, पक्षी और खरगोश जैसे जानवर पालने की अनुमति है। यही वजह है कि मालदीव में कुत्तों के बजाय दूसरे पालतू जानवर ज्यादा देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+