सार्क मीटिंग में राजनाथ, कश्मीर का नाम लेने में हिचके नवाज
इस्लामाबाद। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित सार्क देशों के गृहमंत्रियों मीटिंग में शिरकत की। राजनाथ ने पाक की सरजमीं पर यह साफ कर दिया कि आतंकवाद आज दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा और सबसे बड़ी चुनौती है।

कश्मीर भारत का मुकुट
पाक रवाना होने से पहले ही राजनाथ इस बारे में बता चुके हैं कि वह इस सम्मेलन में सीमा पार से जारी आतंकवाद और ग्लोबर टेररिस्ट दाउद इब्राहीम का मुद्दा उठाएंगे। राजनाथ सिंह ने पाक रवाना होने से पहले कहा था कश्मीर भारत का मुकुट है और पाक को इस बात को समझना होगा। राजनाथ के मुताबिक अमेरिका भी यह बात कह चुका है।
कश्मीर पर चुप नवाज
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मीटिंग की शुरुआत में संबोधित किया। कश्मीर को भारत का आतंरिक मसला न मानने वाले नवाज ने यहां पर कश्मीर पर चुप्पी साध ली।
वहीं दूसरी ओर पाक पीएम नवाज शरीफ ने अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि इस क्षेत्र में दूसरे जितने मुद्दे हैं उन पर चर्चा जरूर होगी।
पाक शांति को बढ़ावा दे रहा
जिस पाकिस्तान में खुले आम हाफिज सईद धमकी दे रहा है, उसी पाक के बारे में पीएम नवाज ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देता आया है। नवाज के मुताबिक सार्क सदस्यों को सभी चुनौतियों से लड़ने के लिए आगे आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications