पीएम मोदी को सांप से कटवाने की बात कहने वाली पाकिस्‍तानी सिंगर का नया ड्रामा, बम से लैस जैकेट पहन फिर दी धमकी

Recommended Video

    Pakistani सिंगर Rabi Peerzada बनी Fidayine, निशाने पर PM Modi ! वनइंडिया हिंदी

    इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की सिंगर राबी पीरजादा, जो हमेशा अपनी उलजुलूल हरकतों की वजह से खबरों में रहती हैं, एक नए ड्रामे की वजह से फिर से खबरों में आ गई हैं। कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीले सांपों और मगरमच्‍छ से कटवाने की धमकी देने वाली पीरजादा अब सुसाइड बॉम्‍बर बन गई हैं। एक बार फिर पीरजादा ने कश्‍मीर मसले पर पीएम मोदी को इस नए अंदाज में धमकी दी है। पिछले दिनों जब राबी का सांप और मगरमच्‍छ से कटवाने का वीडियो आया था। राबी की यह नई अजब-गजब धमकी भले ही हकीकम में न बदल पाए लेकिन एक बार फिर से लोगों को हंसने का मौका मिल गया है।

    ट्विटर पर पोस्‍ट की फोटो

    ट्विटर पर पोस्‍ट की फोटो

    राबी पीरजादा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो पोस्‍ट की है। इस फोटो में वह विस्‍फोटकों से लदी एक जैकेट नहले हुए हैं और बिल्‍कुल किसी सुसाइड बॉम्‍बर की तरह नजर आ रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए ही उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी हैं। फोटो में पीरजादा ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर डाली है। राबी ने अपनी फोटो के जरिए अप्रत्‍यक्ष तौर पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी है।

    ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

    राबी की इस फोटो के बाद कई तरह से यूजर्स उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। एक इंडियन यूजर ने लिखा राबी खुद को कराची फैशन वीक के लिए तैयार कर रही है। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि रबी कहीं दिवाली के मौके पर फट न जाए। वहीं, कुछ यूजर्स फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (एफएटीएफ) से अपील कर रहे हैं कि वह इन मोहतरमा की तस्‍वीर पर ध्‍यान दें।

    पीएम मोदी को दी थी सांप से कटवाने की धमकी

    पीएम मोदी को दी थी सांप से कटवाने की धमकी

    पिछले दिनों राबी ने जो वीडियो पोस्‍ट किया है, उसमें वह सांपों और मगरमच्‍छ के साथ खेलती हुई नजर आई थीं। वीडियो में उन्‍होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास तोहफे हैं। पीरजादा ने अपने वीडियो में जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने और राज्‍य का विशेष दर्जा खत्‍म करने पर सांप से कटवाने की धमकी भी दी थी। पीरजादा वीडियों में भारतीयों को धमकाती हुई नजर आईं और उन्‍होंने कहा कि वह इन खतरनाक सोपों और दूसरे जानवरों को एलओसी के उस तरफ भेज देंगी।

    कौन हैं राबी पीरजादा

    कौन हैं राबी पीरजादा

    राबी पीरजादा पॉप सिंगिग के अलावा कई टीवी शोज भी होस्ट कर चुकी हैं। कश्मीर पर अपने विवादित बयानों को लेकर वह चर्चा में रह चुकी हैं। रबी का नाम साल 2017 में सुर्खियों में तब आया था जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री और सलमान खान का विरोध किया था। राबी का जन्‍म बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा में हुआ था। पीरजादा को उनके विचित्र व्‍यवहार के लिए जाना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+