पाकिस्तान: क्वेटा में सब्जी मंडी में ब्लास्ट, 14 लोगों की मौत, 15 घायल
इस्लामाबाद। दक्षिणी-पश्चिमी पाकिस्तान के तहत आने वाले क्वेटा में शुक्रवार को एक ब्लास्ट हुआ है जिसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट एक फल बाजार में हुआ है। ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों के घायल होने की खबरें हैं।

आलू के बोरे में रखी थी आईईडी डिवाइस
सीनियर पुलिस ऑफिसर अब्दुल रज्जाक चीमा ने इस घटना पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, 'अभी तक 14 शव निकाले जा चुके हैं और इस ब्लास्ट में 15 लोग घायल हैं।' उन्होंने बताया कि ब्लास्ट क्वेटा के पड़ोस में आने वाले हाजारागंजी में हुआ है। पीड़ित यहां के अल्पसंख्यक समुदाय शिया हजारा समुदाय के हैं। इस समुदाय को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है। मृतकों की पुष्टि अस्पताल की ओर से भी की जा चुकी है। चीमा ने बताया कि शुक्रवार को भी हुआ हमला इसी समुदाय को निशाना बनाते हुए किया गया था।
चीमा की मानें तो हमला एक दुकान में हुआ जहां पर पहले से ही आईईडी को प्लांट किया गया था। इस आईईडी डिवाइस को आलू के बारे में रखा गया था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह रिमोट कंट्रोल डिवाइस थी या नहीं। हमले की जांच शुरू हो गई है। मृतकों में आठ लोग हजारा समुदाय के हैं और फ्रंटीयर कोर का एक सैनिक भी मारा गया है।
।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications