पाकिस्‍तान में अब महिला सांसद आएशा गुलालाई पर फेंके गए अंडे और टमाटर

पाकिस्‍तान में इन दिनों राजनेताओं पर हमलों को सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों जहां नवाज शरीफ और इमरान खान पर जूता फेंका गया तो अब वहीं इमरान खान की पार्टी की नेता रहीं ससद आएशा गुलालाई पर अंडे और टमाटर फेंके गए हैं। आएशा पर हमला इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की महिला कार्यकर्ताओं ने किया।

लाहौर। पाकिस्‍तान में इन दिनों राजनेताओं पर हमलों को सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों जहां नवाज शरीफ और इमरान खान पर जूता फेंका गया तो अब वहीं इमरान खान की पार्टी की नेता और सांसद आएशा गुलालाई पर अंडे और टमाटर फेंके गए हैं। दिलचस्‍प बात है कि आएशा पर हमला इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की महिला कार्यकर्ताओं ने ही किया है।

Ayesha Gulalai.jpg

इमरान पर लगाया था गुलालाई ने आरोप

आएशा, शुक्रवार को बहावलपुर में थीं और यहीं पर उन पर यह हमला हुआ है। आएशा यहां पर सुबा बहावलपुर बहाली तहरीक (एसबीबीटी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। गुलालाई ने ही इमरान खान पर उन्‍हें उत्‍पीड़‍त करने और भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए थे। जैसे ही गुलालाई यहां पर पहुंचा महिला कार्यकर्ता ,'गो गुलालाई' के नारे लगाने लगीं। ये सभी महिलाएं आएशा से खासी नाराज थीं और उनका कहना था कि इसमें उन महिलाओं की कोई गलती नहीं हैं। आएशा ने इन सभी महिलाओं को अपनी बहन बताया है।

अगस्‍त 2017 में छोड़ चुकी हैं पार्टी

महिलाएं जब गो गुलालाई के नारे लगा रही थीं तो एसबीबीटी की ओर से 'गो इमरान गो' के नारे लग रहे थे। गुलालाई ने अगस्‍त 2017 में इमरान खान की पार्टी छोड़ दी थी। उन्‍होंने इमरान पर अक्‍टूबर 2013 के एक टेक्‍स्‍ट मैसेज का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ी थी जिसके बारे में गुलालाई का कहना था कि यह काफी भद्दा मैसेज था। उन्‍होंने यह भी कहा था कि पीटीआई महिलाओं का सम्‍मान करने में असफल रही है। गुलालाई, पाकिस्‍तान के फाटा से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद हैं। फरवरी में ही गुलालाई ने अपनी पार्टी पाकिस्‍तीन तहरीक-ए-इंसाफ गुलालाई (पीटीआई-जी) का ऐलान किया था। गुलालाई से पहले पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, विदेश मंत्री ख्‍वाजा आसिफ और आतंरिक मामलों के मंत्री अहसान इकबाल पर भी जूता फेंका गया था। हाल ही में इमरान खान खुद भी इसी तरह के हमले का शिकार हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+