पीओके में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।

नाराज लोग लगातार पाकिस्तानी सेना के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का ये हंगामा गिलगिट और बल्टिस्तान इलाके में देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे लोग पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई से नाराज हैं।

pok gilgit

पाक सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीओके में तैनात पाकिस्तानी सेना के जवानों ने करीब 500 युवाओं को गिरफ्तार कर रखा है। इनमें वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ता बाबा जान का नाम भी शामिल है।

नाराज लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने इन लोगों को राजनीतिक द्वेष के चलते गिरफ्तार किया है। शनिवार को भी लोग सड़क पर उतरे और पाकिस्तान की सेना के रवैये को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों के आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके साथ मारपीट भी की गई है।

पाक सेना पर 500 लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप

लोगों ने इसे मानवाधिकार हनन का मामला बताया है। इसी के खिलाफ उनका प्रदर्शन लगातार जारी है। नाराज लोगों ने प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।

गिलगिट-बल्टिस्तान के जिन इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किया उनमें गिलगिट शहर, अस्तोर, डायमर और हुंजा अहम है। ये सभी इलाके शिया बहुल हैं।

गिलगिट में लोगों का गुस्सा चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर भी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि इस कॉरिडोर से केवल चीन और पाकिस्तान के पंजाबी व्यापारियों को ही फायदा मिलेगा।

पीओके के मुजफ्फराबाद में भी लोगों ने किया था प्रदर्शन

ये कोई पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तानी सेना के खिलाफ पीओके में प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले मुजफ्फराबाद में लोगों ने आजादी के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

मुजफ्फराबाद में लोगों के प्रदर्शन की वजह वहां पिछले महीने हुआ चुनाव था। जिसमें लोगों ने धांधली का आरोप लगाया था। इसी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा और वह सड़क पर निकले और पाकिस्तान से आजादी का नारा बुलंद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+